Airtel bank account kaise khole | airtel payment bank account kaise open kare | एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता कैसे खोलें |
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम यह देखेंगे की आप अपना खाता एयरटेल बैंक में कैसे खोल सकते है (airtel bank account kaise khole )| अब आप घर बैठे यह सब काम को आसानी से कर सकते हैं | निचे दिए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से यह कर सकते हैं |
दोस्तों जिस हिसाब से देश डिजिटल हो रहा हैं | सभी बैंकिंग क्षेत्र भी अपना विस्तार कर रहीं हैं | और अपने सेवा को ऑनलाइन कर रहीं हैं | अब घर से ही आसानी से अकाउंट को खोल सकते हैं |
आज आप एयरटेल ऐप के माध्यम से खोल सकते हैं | airtel thanks app की मदद से आप अपना खाता आसानी से खोल सकते हैं (airtel bank account kaise khole )| तो चलिए आज हम देख लेते हैं की Airtel Payment Bank में अपना खाता कैसे खोले |
एयरटेल पेमेंट बैंक क्या होता हैं |
यह एयरटेल कंपनी द्वारा लांच किया गया हैं | इसे एयरटेल पेमेंट डिजिटल बैंक के रूप में जानते हैं | अगर आप इस बैंक का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप सबसे पहले प्ले स्टोर से Airtel Thanks App को डाउनलोड करना होगा | इससे आप जीरो बैलेंस से अपना खाता खोल सकते हैं | इस बैंक में आपको वर्चुअल डेबिट और /एटीएम कार्ड की सुविधा प्राप्त होती हैं | airtel thanks aap की मदद से आप अपना खाता आसानी से खोल सकते हैं |
Airtel bank account खोलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- Airtel Mobile Number
- ID के रूप मेकोई एक -आधार कार्ड ,वोटर कार्ड ,ड्राइविंग ,पैन कार्ड और पासपोर्ट |
- पैन कार्ड
Airtel Thanks App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
- सबसे पहले प्ले स्टोर से एयरटेल थैंक्स ऐप को डाउनलोड कर लीजिये |
- अब ऐप को ओपन कर लीजिये |
- अब आपके सामने नमस्ते का स्क्रीन शो होगा और lets start ऑप्शन पर क्लिक करें |
- लॉगिन करने के बाद अपने मोबाइल नंबर को डालकर send otp पर क्लिक कर देना हैं एक otp प्राप्त होगा और उसे डालकर submit के बटन पर क्लिक कर दे |
- अब आपके सामने UPI ID बनाने के लिए ऑप्शन खुल जायेगा | यहाँ से आप UPI ID को बना सकते हैं | सब कुछ रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अब आपको Airtel Thanks पर अपना खाता आसानी से खोल सकते हैं |
- इसे भी पढ़े -चेकबुक से पैसे कैसे निकाले 2022 | checkbook se paise kaise nikale
एयरटेल पेमेंट बैंक कैसे खोले | airtel bank account kaise khole
एयरटेल बैंक अकाउंट को ओपन करने के लिए आपको निचे दिये गये स्टेप को फॉलो करना होगा |
- Wallet को बनाना |
- सबसे पहले एयरटेल थैंक्स ऐप को ओपन करने के बाद pay के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं |
- Pay ऑप्शन के बाद आपको airtel logo पर क्लिक कर देना हैं |
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा उसमें सावधानी से सारे डिटेल को भली -भाती भर लेना हैं | सबसे पहले आपको अपना पहला नाम ,लास्ट नाम ,जन्मतिथी और ईमेल आईडी और पिन को डाल दीजिये |
- इसके बाद ऊपर बताये गये किसी भी आईडी प्रूफ में से एक को सेलेक्ट कर डाल दीजिये |
- अब चेकबॉक्स पर क्लिक करके continue पर क्लिक कर दे |
- इसके बाद आपको 4 डिजिट का Mpin को सेट कर लेना हैं | इसे आप स्ट्रांग रखें और 2 बार Mpin को डालकर done कर दीजिये |
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक otp आयेगा और उसे डालकर सबमिट पर क्लिक कर दे | जिससे आपका verification बड़े आसानी से हो जायेगा |
- अब आपने अपने wallet को भली -भाती सेट कर लिया इसके बाद आपको KYC पूरा करना होगा |
- इसे भी पढ़े -क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाये | credit card ki limit kaise badhaye
2.एयरटेल बैंक के KYC को पूरा करना |
- Pay पर क्लिक करने के बाद आपको Banking के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं | इसके बाद आपको बैंकिंग होम पर क्लिक करना हैं |
- इसके बाद आपको ओपन बैंक अकाउंट पर क्लिक कर दीजिये |
- अब अपने आधार नंबर और पैन कार्ड नंबर को डालकर next पर क्लिक करें |
- अब जो भी आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होगा | उस पर एक otp प्राप्त होगा |
- अब आधार का पूरा डिटेल शो होगा | otp और पर्सनल डिटेल को डालक सबमिट कर दे |
- अब चाहे तो आप अपने नॉमिनी के डिटेल को भर सकते है अगर नहीं देना है तो Do it later पर क्लिक करें |
- अब आपका वीडियो कॉल के माध्यम से KYC की जायेगी उस समय अपने डॉक्यूमेंट को अपने पास रखना है |
- Video KYC करने के लिए सबसे पहले आपको अपॉइंटमेंट को बुक कर लेना हैं |
- उसके बाद एजेंट के द्वारा आपकी KYC कर दी जायेगी |
- और आप अपने अकाउंट का लाभ उठा पायेंगे |
एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने के फायदे |
- इसमें आपको कोई मिनिमम बैलेंस नहीं रखना हैं |
- 5 लाख से अधिक बैंकिंग पॉइंट उपलब्ध हैं |
- Virtual डेबिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध हैं |
- 1 लाख तक रूपये तक Personal Accident बीमा को कवर किया जाता हैं |
Airtel Bank Faq In Hindi
Que -बैंक में पैसे कैसे जोड़े |
Ans -इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आप अपने खाते में आसानी से पैसा जोड़ सकते है |
Que -एयरटेल पेमेंट बैंक ATM कार्ड कैसे प्राप्त करें ?
Ans -इसमें कोई फिजिकल डेबिट कार्ड को जारी नहीं किया गया है ,आप वर्चुअल डेबिट कार्ड को ऐप के माध्यम से प्रयोग कर सकते हैं |