चेकबुक से पैसे कैसे निकाले 2022 | checkbook se paise kaise nikale

चेकबुक से पैंसे कैसे निकाले | checkbook se paise kaise nikale 

Checkbook se paise kaise nikale  :दोस्तों आज के समय में हर कोई बैंकिंग लेनदेन में चेकबुक का उपयोग करता हैं | चेक से लेनदेन मे लोगों को सुरक्षित महसूस होता है | यदि आप एक व्यापारी है या किसी बड़ी कंपनी को चलाते है | तो अक्सर लोग चेक से लेनदेन करना ही सुरक्षित महसूस करते हैं | आम व्यक्ति को  भी कभी कभी  चेक से लेनदेन करने की जरुरत पड़ ही जाती हैं | जिसके पश्चात वह अपने धनराशि को बैंक से प्राप्त करते हैं 

लेकिन अगर आप पहली बार चेक का उपयोग कर रहे है, तो आपको डिपाजिट फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं | 

डिपॉज़िट फॉर्म भरते समय हमेशा आपको सावधानी पूर्वक भरना चाहिए | जिससे बैंक आपका फॉर्म रिजेक्ट न करें | आज के इस आर्टिकल में हम यहीं देखेंगे की आप कैसे चेकबुक को  भरे ,और उससे पैसे कैसे निकाल सकते हैं |  (checkbook se paise kaise nikale ).

चेकबुक से पैसे कैसे निकाले | checkbook se paise kaise nikale 

ऐसा अक्सर देखने को मिलता जब कोई व्यक्ति जो पहली बार चेक का उपयोग करता है तो उसे यूज़ करने का सही तरीका मालूम नहीं होता है | और उसे लेनदेन करने में झिझक महसूस होती है | और वह चेक का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता हैं | और उसे डिपाजिट फॉर्म भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है | अगर सही ढंग से जानकारी न हो तो फॉर्म को भरने में गलतिया हो जाती हैं | 

इसके साथ ही कही कहीं गलती से चेकमार्क आ जाता हैं | जिससे बैंक आपके फॉर्म को रिजेक्ट कर देता हैं | लेकिन इस आर्टिकल को पूरा पड़ने के बाद आप सही -सही जानकरी को हासिल कर पाएंगे ,और चेकबुक से पैसे आसानी से निकाल पायेंगे | (checkbook se paise kaise nikale ). 

डिपाजिट फॉर्म को कैसे भरे | चेक को किस प्रकार से जमा करें | checkbook se paise kaise nikale 

 

यदि किसी व्यक्ति ने आपको चेक प्रदान किया है | और आप उसको बैंक में जमा करेके धनराशि को प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके अपने पैसो को बैंक से निकाल सकते है | 

  • अगर आप चेक के माध्यम से पैसा निकालना चाहते है तो सबसे पहले अपने ब्रांच ऑफिस में विजिट करें | और बैंक से डिपाजिट फॉर्म को लेकर अच्छी तरह से भर लें | 
  • हर एक बैंक का डिपाजिट फॉर्म लगभग समान ही होता है उसमें कुछ ही अंतर होता हैं | जिसको देखते हुए आप अच्छे ढंग से सही -सही भर लें | आज मै आईसीआईसीआई  बैंक के फॉर्म के बारे में अच्छे ढंग से बता रहा हु जिसको समझने में आपको आसानी होंगी | 

चेक को जमा कैसे करते हैं |

  1. सबसे पहले आप जिस दिन चेक को जमा कर रहे है | उसके दिनांक को भर लेना है | 
  2. उसके बाद अपने ब्रांच का नाम लिखे | 
  3. तीसरे नंबर पे आपको बैंक अकाउंट की संख्या को अंकित करना है | 
  4. अकाउंट होल्डर के नाम को अंकित करना हैं | 
  5. अपनी धनराशि को अंकित कर देना है | 
  6. यहाँ पर शब्दो में धनराशि को डाल देना हैं | 
  7. सातवें नंबर पर आपको अपने चेक संख्या ,बैंक का नाम और ब्रांच को अंकित कर देना है | 
  8. अब जिस अकाउंट में आप चेक को जमा कर रहे हैं यदि वह बचत खाता है तो उस पर मार्क कर दे | और यदि चालू खाता है तो उस पर मार्क कर दे | 
  9. नौवें नंबर पर आपको दुबारा से दिनांक को अंकित कर देना | 
  10. दसवें नंबर पर आपको खाता को अंकित कर देना हैं | 
  11. फिर से अपने ब्रांच के नाम को लिख देना हैं | 
  12. यदि चेक बहुत अधिक अमाउंट का हैं तो पैन कार्ड नंबर डालना अनिवार्य हैं | 
  13. तेरहवें नंबर पे आपको अपना मोबाइल नंबर को डाल  देना हैं |
  14. अब अपने बैंक अकाउंट होल्डर के नाम को अंकित कर देना हैं | 
  15. अब जिस बैंक का चेक हैं उसके नाम को अंकित कर देना हैं | 
  16. अब जिस ब्रांच का चेक हैं नाम को अंकित कर देना हैं | 
  17. चेक नंबर को लिख दीजिये | 
  18. अब चेक की धनराशि को अंकित कर दीजिये | 
  19. यहाँ पर धनराशि को शब्दो में अंकित कर दीजिये | 
  20. अब आपको अपना हस्ताक्षर को कर देना हैं | 

बैंक में पैसे को कैसे जमा करें | 

जब आपका चेक पूरी तरह से अच्छी तरह से भर जाये | तब उस चेक को आपको अपने बैंक में जमा कर देना हैं | जिससे आप को धनराशि की प्राप्ति हो सकें | यदि आपका बैंक और चेक समान हैं तो आप सीधे काउंटर से जाकर पैसे को आसानी से निकाल सकते हैं | 

और यदि चेक और बैंक अलग -अलग हैं तो नीचे बताये गये स्टेप को फॉलो कर सकते हैं | 

  • अब आपको अपनी पर्ची को काट कर अच्छी तरह से सुरक्षित रख लेना हैं | 
  • अब फॉर्म के दूसरे पार्ट को बैंक के चेक के साथ में जोड़कर चेकबॉक्स में डाल दे और फॉर्म के पीछे मोबाइल नंबर और अपना एड्रेस को भी डाल दे | 
  • इसके पश्चात बैंक के कर्मचारी आपके चेक को निकालेंगे और जिस बैंक में होगा उसमें पहुँचा देंगे | 
  • इसके बाद चेक को बैंक के कर्मचारी प्रमाणित कर देंगे | और धनराशि को उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा | 
  • यदि चेक में कोई दिक्कत हैं जिसके कारण बैंक ने उसे पास नहीं किया हैं ,तो जिस भी बैंक का चेक हैं उसमें उसके कारण को अंकित कर भेज दिया जायेगा | 
  • और बैंक आपको सूचित कर देता हैं की आपका चेक पास नहीं हो पाया है | और उसके कारण को बता देता है | 
  • इसे भी पढ़े -क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाये | credit card ki limit kaise badhaye

चेक को प्राप्त करते समय किन -किन बातों का ध्यान रखना चाहिए | 

आपको चेक को प्राप्त करते समय बहुत अधिक सावधानिया बरतनी चाहिए |जिससे आप धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सके | निचे बताये गये स्टेप को फॉलो करें जिससे आप धोखाधड़ी से बच सके | 

  • चेक को हमेशा विश्वास योग्य व्यक्ति के साथ ही लेना चाहिए | 
  • चेक को भली -भाती अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए की यह सही तरह से भरा है की नहीं | 
  • ओवर राइटिंग चेक को कदापि न लें नहीं तो यह चेक बाउंस हो जायेगा | 
  • बहुत सारे बैंक चेक के पीछे हस्ताक्षर करने को कहते हैं आपको चेक के पीछे हस्ताक्षर कर लेना चाहिए | 
  • कभी भी चेक भरते समय 2 पेन का प्रयोग न करें नहीं तो चेक बाउंस अवश्य हो जायेगा | 
  • चेक को भरते समय हमेशा ध्यान रहे की काले या नीले पेन का ही प्रयोग करें | 

 

Leave a Comment